मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार


रामसागड़ा थाना पुलिस ने घरों में तोड़फोड़, मारपीट करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने भी वारदात कबूल कर ली है। आरोपियों ने एक युवती की हत्या के शक में वारदात को अंजाम दिया था।

 

रामसागड़ा थानाधिकारी मणीलाल मीणा ने बताया कि 21 जून को अशोक (32) पुत्र सोहन डामोर निवासी वाटडा कमदी दरा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। अशोक डामोर ने बताया कि शाम के समय वह घर में काम कर रहा था। उसी समय गांव के ही लोग हत्या के शक में उसके घर में घुस गए। आरोपियों ने उसके और उसकी पत्नी सीता डामोर के साथ मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की। इसके बाद सभी आरोपी जवाहर पुत्र हरीश डामोर निवासी वाटडा के घर में तोड़फोड़ करने लगे। इसी मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।


CATEGORIES
Share This