परिवर्तन यात्रा में पहुंचा किन्नर समाज


बीजेपी की परिवर्तन यात्रा गुरुवार रात को अलवर शहर में पहुंची। हनुमान चौराहे पर पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल के साथ कार्यकर्ताओं ने यात्रा में आए नेताओं का स्वागत किया। भगत सिंह सर्किल पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल और जेल चौराहे पर शहर विधायक संजय शर्मा के समर्थकों की भीड़ रही। पूजा कपिल के यहां किन्नर समाज भी पहुंचा। जिनका बीजेपी के बड़े नेताओं ने अभिनंदन किया। यात्रा के अलवर पहुंचने से पहले कार्यकर्ताओं ने कई घंटों तक इंतजार किया। जब यात्रा पहुंची तो बीजेपी पार्टी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े नेताओं के जयकारे लगने लगे। सब अपने-अपने नेताओं की जयकार में लगे रहे। हरेक नेता ने टिकट के लिए पूरी ताकत लगा दी।


CATEGORIES
Share This