खुदकुशी की कोशिश:एमबीबीएस थर्ड ईयर की छात्रा ने हाथ की नस काटने का प्रयास किया










मेडिकल कॉलेज में तृतीय वर्ष की छात्रा ने हाथ की नस काटकर जान देने का प्रयास किया। दवाइयां भी खा लीं जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल में भर्ती कराया गया। झुंझुनूं निवासी सत्यनारायण रेगर की पुत्री सहारा रेगर मेडिकल कॉलेज में तृतीय वर्ष की छात्रा है और गर्ल्स हॉस्टल में रहती है। बुधवार की रात को उसने अपने हाथ की नस काटकर जान देने का प्रयास किया। उसने नशीली गोलियां भी खाईं। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। हॉस्टल में अन्य छात्राओं को इसका पता चला तो देर रात को उसे पीबीएम अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

