आज का राशिफल


मेष – QUEEN OF PENTACLES

आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें। हर काम में स्थिरता प्राप्त करने के लिए मेहनत के साथ लगन भी जरूरी है। व्यक्तिगत जीवन के लिए जो बातें महत्वपूर्ण हैं, उनसे संबंधित आलस न करें। काम से जुड़ी समस्या सुलझ सकती है, लेकिन आपको अपनी तरफ से डेडीकेशन दिखाना होगा

मिथुन – EIGHT OF WANDS

मन को प्रसन्नता करने वाली घटनाएं होने से खुद को तनाव से दूर रखना होगा और आप प्रेरित भी महसूस करेंगे। लोगों से मिल रही प्रेरणा महत्वपूर्ण है, हर एक काम के लिए तैयार रहें। मित्रों से मिल रहे साथ की वजह से अकेलापन दूर हो सकता है।

कर्क – ACE OF WANDS

पैसों से संबंधित समस्या को सुलझाने के लिए खुद को तनाव से दूर रखें। जीवन में नई शुरुआत हो सकती है, लेकिन आपको अपनी कार्यक्षमता बढ़ानी होगी। निराशा की वजह से मेहनत ठीक से नहीं कर पाएंगे। निराशा से बचें।

 

सिंह – THREE OF WANDS

 

जितना अधिक संयम रखेंगे, उतनी बातें स्पष्ट होंगी और भविष्य सुधारने के लिए सही निर्णय लेने पड़ेंगे। अचानक किसी नए व्यक्ति के साथ हुई मुलाकात से महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। यात्रा से संबंधित योजना सावधानी से पूरी करें

 

 

 

 

वृषभ – FOUR OF WANDS

काम से जुड़ी हुई हर एक दिक्कत दूर होगी। स्वभाव की जिन बातों की वजह से आप खुद को कमजोर बना रहे हैं और जो बात आपके लिए रुकावट बन रही है, उन्हें दूर करके काम पर ध्यान दें। आर्थिक लाभ आसानी से मिल सकता है। हर एक अवसर पर ध्यान देते रहें।

कन्या – THE LOVERS

 

परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा और ये आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। एक-दूसरे के लिए नाराजगी न रखें। भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत बनाए रखें। दूसरों की जिम्मेदारी निभाते समय अपनी बातों पर ध्यान देते रहें

तुला – KING OF PENTACLES

 

पैसों से जुड़ी किसी भी बात में लापरवाही न होने दें। पुरानी बातों की वजह से जो रुकावटें आ रही हैं, उन्हें दूर करने के लिए अधूरे कामों को पूरा करना जरूरी है। जिन बातों को आप निभा सकते हैं, केवल उनसे जुड़ी जिम्मेदारी का स्वीकार करें। लोगों के साथ बातचीत करते समय दिखावा न करें।

 

वृश्चिक – KNIGHT OF CUPS

 

हर कदम सोच-समझकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। काम की गति को तेज करने की कोशिश करेंगे तो नई गलतियां हो सकती हैं। अपनी भावनाओं पर ध्यान न देने से नुकसान होने की संभावना है। जो समस्या आपके लिए महत्वपूर्ण है, उस पर ध्यान दें।

धनु – THE EMPEROR

परिवार की गलतियों का अवलोकन करके उनमें सुधार करने की कोशिश करें। जो बातें कमजोर बनाती हैं, उनसे दूर रहना होगा। गलत बातों के लिए समझौता न करें। अहंकार, गुस्सा और अकेलापन बढ़ेगा, इनसे बचें।

 

मकर – THE HIEROPHANT

 

काम से जुडी जिम्मेदारी आपके व्यक्तित्व में बदलाव लाएगी। जब तक बातें स्पष्ट रूप से समझ नहीं आती हैं, तब तक अनुमान लगाकर निर्णय न लें। वर्ना काम दोबारा करना पडेगा। लोगों के विचारों को समझकर संगत में बदलाव करना होगा।

 

कुंभ – JUDGEMENT

 

जिस तरह से आप लोगों की मदद करते हैं, उसी प्रकार की मदद दूसरों से नहीं मिल पाएगी। सेहत में आ रहे बदलाव की वजह से स्वभाव में बदलाव आएंगे। फिलहाल केवल खुद पर ध्यान दें और स्वभाव में सुधार करने की कोशिश करें। सेहत से जुड़ा कोई नुकसान न हो, इस बात का सतर्क रहें।

 

मीन – QUEEN OF SWORDS

 

जिन बातों में आप बदलाव नहीं कर सकते हैं, उनके बारे में विचार न करें। किसी एक ही बात पर फोकस बनाए रखें। जो लोग आपके स्वभाव का गलत तरीके से फायदा उठा रहे हैं, उनसे दूर रहें। बदलते रिश्तों को नकारात्मक तरीके से न लें।

 

 

 

 

 

 

 


CATEGORIES
Share This