चंबल में कूदे युवक का शव तीसरे दिन मिला


चंबल में डूबे युवक का शव तीसरे दिन निगम के गोताखोरों ने खोज निकाला। चंबल माता की मूर्ति के सामने करीब 300 मीटर की दूरी पर युवक का शव मिला। गोताखोरों ने शव को नदी से निकालकर पुलिस को सौंपा है। युवक की जेब से पर्स मिला है जिसमें आईडी व कागज रखे थे। फिलहाल युवक की मौत के कारण सामने नही आए। शव को एमबीएस की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया है।


CATEGORIES
Share This