युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हत्या का शक


श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर इलाके में गांव चौदह एस माझीवाला के युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के मामले में श्रीकरणपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए हैं। युवक करीब छह दिन पहले बाइक पर रामदेवरा गया था। वहां से लौटते समय वह वहां लगे भंडारे में सेवा देने के लिए रुक गया। वहीं उसका किसी से विवाद हुआ और इसके बाद उसका शव रेल पटरियों पर मिला। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज करवाया है।


CATEGORIES
Share This