सरकारी स्कूल के गर्ल्स टॉयलेट में मिली नवजात


उदयपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सरकारी अपर प्राइमरी स्कूल डेडकिया के गर्ल्स टॉयलेट में बुधवार सुबह एक नवजात बच्ची मिली। सुबह करीब 9:30 बजे एक टीचर टॉयलेट करने गए तो उन्हें पास ही बने गर्ल्स टॉयलेट से नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने तुरंत स्टाफ को बताया। इसके बाद पास ही रहने वाली सरपंच हेमलता देवी को सूचना दी।


CATEGORIES
Share This