एक्सप्रेस वे पलटी कार, दिल्ली निवासी ड्राइवर घायल










दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बुधवार को हुए हादसे में एक कार चालक घायल हो गया। एक्सप्रेस वे मेडिकल स्टाफ ने बताया कि दिल्ली निवासी राहुल किसी काम से अपनी कार में जयपुर जा रहा था। इंदपुर-सहजपुर के पास तेज रफ्तार में कार बेकाबू हो गई और पलटकर मीडियन से पार जाकर जयपुर से दिल्ली जाने वाली लेन में जा गिरी। सूचना पर एनएचएआई की एंबुलेंस से उसे बडौ़दामेव सीएचसी पहुंचाया। जहां से घायल राहुल को डॉक्टरों ने अलवर रैफर कर दिया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

