लॉरेंस के नाम पर 50 लाख की फिरौती मांगी










ऐसा कॉल जोधपुर के बीजेएस निवासी एक बिल्डर के पास आया तो उसने रातानाडा थाने में मामला दर्ज करवाया। ऐसा ही कॉल शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र निवासी ज्वेलर सवाई सिंह जैन ने दर्ज करवाया और बताया कि उसकी पत्नी के फोन पर वॉट्सऐप कॉल आया, लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 50 लाख रुपए की रकम मांगी है।
दोनों मामले थाने में दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई। कॉल करने वाले आरोपी को सूरत से गिरफ्तार कर जोधपुर लाया गया। पूछताछ में पता चला कि बेरोजगार था पैसा नहीं था, तो गूगल पर व्यापारियों के नंबर सर्च किए और लॉरेंस के नाम से धमकी देकर पैसे मांगे, ताकी लोग डर कर पैसा दे दें।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

