आज का राशिफल










मेष – KING OF SWORDS
आपका जो उद्देश्य है, उससे जुड़े विचारों पर ध्यान देने की कोशिश करें। अन्य लोगों की वजह से आपकी दिक्कतें बढ़ेंगी। मित्रों के साथ बिताए हुए समय की वजह से आनंद मिलेगा, लेकिन काम से अधिक अन्य बातों पर ध्यान देने से तनाव बढ़ेगा
वृषभ – THE MAGICIAN
अपने स्रोतों का इस्तेमाल करके जल्दी ही किसी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। लोगों के साथ बातचीत होगी, जिससे नई जानकारी मिल सकती है। इन बातों की मदद से आप अपनी समस्याएं दूर कर पाएंगे। परिवार में अहंकार न करें।
मिथुन – THE FOOL
अपनी समस्याओं को छोड़कर नई शुरुआत करने की कोशिश करें। किसी बड़े व्यक्ति का साथ मिलेगा। इस व्यक्ति की सोच की वजह से आप में बदलाव आएंगे। जिन बातों को आप अभी तक समस्या समझ रहे हैं, वे केवल नकारात्मक विचारों की वजह से है। सतर्कता रखें और स्वभाव में लचीलापन बनाए रखें।
कर्क – FOUR OF WANDS
विचारों में सकारात्मकता बनाए रखें। आप अपने काम के साथ अन्य लोगों की मदद करेंगे। जीवन में आपको जो सफलता अभी तक प्राप्त हुई हैं, उनकी वजह से स्थिरता मिलेगी। भविष्य की चिंता न करते हुए व्यक्तिगत जीवन को और बेहतर बनाने की कोशिश करें।
कन्या – THE EMPRESS
काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखें। अपने व्यक्तिगत जीवन को अन्य लोगों के नजरिए से परखने की गलती न करें। आपकी योजना के अनुसार बातें घट रही हैं, इस कारण प्रसन्नता बनी रहेगी। लोगों की नकारात्मकता खुद पर हावी न होने दें।
तुला – SEVEN OF WANDS
अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपके निर्णय पर भावनाओं का प्रभाव बना रहेगा। इस कारण सही-गलत का फैसला करना कठिन रहेगा और पुरानी गलतियां दोहराने से बचें।
वृश्चिक – SIX OF SWORDS
तकलीफें होने के बाद भी आप किसी एक लक्ष्य का चुनाव करके आगे बढ़ेंगे। कुछ लोगों का तबादला नई जगह हो सकता है। फिर नई जगह जाने की वजह से जीवन में रुकी हुई बातों को आगे बढ़ाना संभव होगा। परिवार के लोगों से मिल रहा साथ आपके लिए आवश्यक है। कोई भी निर्णय लेते समय परिवार के लोगों के साथ चर्चा जरूर करें।
धनु – EIGHT OF SWORDS
लोगों के द्वारा बोली गई नकारात्मक बातों के बारे में सोच-विचार करके खुद के लिए रुकावट न बनें। जिस समस्या का सामना कर रहे हैं, उससे बाहर निकलने के लिए आप सक्षम हैं। लोगों पर निर्भरता की वजह से आप खुद को कमजोर बना रहे हैं। नकारात्मक सोचने से आपके लिए समस्याएं बढ़ेंगी।
मकर – THREE OF WANDS
किसी शुभचिंतक से बहुत दिनों के बाद मिलने का मौका मिलेगा। जो काम आप करना चाहते हैं, वह आपकी क्षमता के अनुसार है या नहीं, ये समझने के बाद काम स्वीकार करें। नए अवसर प्राप्त होंगे और उनके बारे में सोच-विचार करके आगे बढ़ें। पैसों से जुड़ा निर्णय लेने से पहले अपना डर दूर करें।
कुंभ – KNIGHT OF PENTACLES
पैसों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। पैसों से जुड़े विचार बदल रहे हैं, लेकिन पुरानी गलत आदतों की वजह से थोड़ा नुकसान हो सकता है। आप जो कदम उठा रहे हैं, उसका असर भविष्य पर क्या होगा, इस बारे में विचार करके आगे बढ़ें। थकान दूर करने के लिए आराम भी करें।
मीन – KING OF WANDS
खुद को प्रेरित रखेंगे तो बड़ी दिक्कतें भी दूर हो सकती हैं। आपका नजरिया अन्य लोगों को आसानी से समझ नहीं आएगा। जरूरी काम अकेले ही पूरे करने होंगे। मित्रों के साथ के संबंध सुधरेंगे।

