अजमेर शहर में बदमाशों ने पांच लोगों से जेवर उतरवाए


अजमेर शहर के चार थाना क्षेत्रों में बुधवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बता चार-पांच लोगों से जेवरात उतरवा लिए। कोतवाली, रामगंज, अलवर गेट और क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। सूचना मिलते पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। एसपी के आदेश पर शहर में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है


CATEGORIES
Share This