करंट से झुलसने से युवक की मौत


सामोद थाना इलाके के मोरीजा गांव में मंगलवार को एक युवक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने युवक को चौमूं के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सामोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।


CATEGORIES
Share This