छात्रा ने दोस्त को मैसेज किया- मैंने जहर खा लिया










कोटा के विज्ञाननगर में सोमवार को 16 साल की छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने जहर खाने के बाद एक फ्रेंड को वॉट्सऐप मैसेज किया था।
वॉट्सऐप पर उसने दोस्त को जहर खाने की बात लिखी। इस चैट के सामने आने के बाद मामला लव अफेयर से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने इस एंगल से जांच भी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी इन चैट्स को लेकर पुलिस और कोचिंग प्रबंधन कुछ कहने से बच रहे हैं।
डेढ़ साल से कर रही थी नीट की तैयारी
यूपी के मऊ की रहने वाली छात्रा कोटा में रहकर डेढ़ साल से नीट की कोचिंग कर रही थी। वह डकनिया रोड नंबर एक पर रहती थी। सोमवार को दोपहर में वह रोड नंबर एक स्थित कोचिंग संस्थान के सामने से निकल रही थी कि उसकी तबीयत खराब हो गई।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

