डॉग को बेहोशी की दवा डालकर कबाड़ गोदाम में चोरी










जोधपुर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक कबाड़ गोदाम से लोहे की जाली काटकर चोर तांबे के 19 कट्टे चुराकर ले गए। इनमें 945 किलोग्राम तांबा भरा हुआ था। चोरी हुए तांबे की कीमत लगभग 8 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना का सीसीटीवी अब सामने आया है।
चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर अब चोरों की तलाश में जुटी हुई है। थाने में दी रिपोर्ट में मयंक नाहटा ने बताया कि उनका कबाड़ी का गोदाम जय एंटरप्राइजेज के नाम से है।
15 सितंबर को रात 9 बजे गोदाम से घर गए थे। 16 सितंबर को सुबह 9 बजे गोदाम आए तो तांबे के 19 कट्टे गायब मिले। उसमें रखा 945 किलोग्राम तांबा गायब था। सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पूरी वारदात का पता चला।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

