पानी के गड्ढे में गिरी 6 वर्षीय बच्ची,डूबने से मौत


अनूपगढ़ के गांव 68/2 जीबी में बरसाती पानी के गड्ढे में डूबने से 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। शबनूर खेलते-खेलते गड्ढे में गिर गई। हादसा एक ईंट भट्टे पर हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार यूपी के गांव दूरियांकला से कमरुद्दीन अपने परिवार के साथ ईंट भट्टे पर मजदूरी करने के लिए आया था। रविवार को कमरुद्दीन की बेटी शबनूर (6) की खेलते समय बरसात के पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। मजदूरों ने शबनूर को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया


CATEGORIES
Share This