दो नाबालिग से रेप, 3 आरोपी गिरफ्तार










दो अलग-अलग मामले में दो नाबालिगों से रेप करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनमें एक सहयोगी है। तीनों आरोपियों का पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में मेडिकल करवा गया। फिर कोर्ट के आदेश पर तीनों को जेल भेजा गया।
नशीला पदार्थ खिला किया रेप
औद्योगिक थाने के SHO उदयसिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि उसकी 17 साल की बेटी को सोढ़ों की ढाणी खैरवा निवासी 23 साल का मितेश उर्फ मीठालाल पुत्र भीकाराम भाट बहला-फुसला कर अपने साथ खैरवा की तरफ ले गया। जहां सूनसान जगह पर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उससे रेप किया। घटना के बारे में किसी को कुछ भी बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। कई दिनों तक नाबालिग ने यह बात घर पर नहीं बताई। लेकिन आरोपी बार-बार उसे मिलने के लिए परेशान करने लगा और बदनाम करने की धमकी दी। इससे परेशान होकर नाबालिग ने अपनी मां को सारी घटना बताई। इस पर शुक्रवार को पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ औद्योगिक थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और बांगड़ हॉस्पिटल से मेडिकल करवा कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा।

