नाबालिग का किडनैप और रेप का आरोपी गिरफ्तार:


महिला थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कई महिनों से फरार चला रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

करौली महिला थाना की थानाधिकारी मंजू फौजदार ने बताया कि जिले में अपराधियों की धर पकड़ और अपराध नियंत्रण के लिए एसपी ममता गुप्ता के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का निकटतम सुपरविजन एएसपी सुरेश जैफ और डीएसपी अनुज शुभम द्वारा किया जा रहा है। अभियान के तहत नाबालिक बालिका का अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। टीम में थानाधिकारी के साथ कॉन्स्टेबल रामावतार वर्धमान, उदयसिंह ने आरोपी तालाश के लिए जगह जगह दबिश दी।


CATEGORIES
Share This