सूने मकान से लाखों के जेवर व कैश पार










चोर बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात व हजारों का कैश चोरी कर फरार हो गए घटना सीकर जिले के खंडेला थाना क्षेत्र की है पुलिस मामले की जांच कर रही है पुलिस को दी रिपोर्ट में झाबर सिंह (43) खंडेला, सीकर ने बताया वह अपने परिवार के साथ सीकर में रहता है गांव सलेदीपुरा में उनका पुश्तैनी मकान है जो पिछले काफी समय से बंद है परिवार के लोग अक्सर मकान की देखभाल करने के लिए गांव में आते- जाते रहते हैं चोर मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे
चोर घर में रखी अलमारी के ताले तोड़कर 1 लाख से अधिक के सोने के जेवरात व 2 हजार 500 का कैश चोरी कर ले गए l मकान मालिक झाबर सिंह अपने खेत में रखी बाजरे की फसल निकालने के लिए आया था l झाबर सिंह ने घर में आकर देखा कि मकान के ताले टूटे हुए थे और मकान से चोरी हो चुकी थी l मकान के अंदर वाले कमरों में घर का सामान बिखरा हुआ था l जिसके बाद झाबरसिंह ने पुलिस को सूचना दीl घटना की सूचना मिलने के बाद खंडेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया l मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल कांति प्रकाश कर रहे हैं l

