करंट की चपेट में आने से युवक की मौत










जिले की रतनगढ़ तहसील के गांव भोजासर में घर में बिजली की फिटिंग करते समय करंट आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक को परिजन गंभीर हालत में रतनगढ़ के गवर्नमेंट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर रतनगढ़ पुलिस थाना से एएसआई छगनलाल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने युवक के शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

