जोधपुर की भदवासिया मंडी में गैस सिलेंडर फटा










जोधपुर की भदवासिया फ्रूट मंडी की कैंटीन में शनिवार रात धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। अचानक आग लगने से कैंटीन जलकर खाक हो गई और पूरा सामान जल गया।
हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। इन्हें पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक घायल के पैर में अधिक चोट लगने के कारण उसे मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद महामंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

