आज का मानसून अपडेट:


राजस्थान में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। बीते तीन दिन से राजस्थान के अलग-अलग जिलों में हो रही तेज बारिश से प्रदेश के 5 बड़े बांध ओवरफ्लो हो गए हैं। वहीं, 10 से ज्यादा जिलों में फसलें चौपट हो गई हैं। इधर, मौसम विभाग ने आज 6 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए रेड और ओरेंज अलर्ट जारी किया है

4 इंच तक बारिश, बांधों के गेट खोले
बंगााल की खाड़ी से आए वेदर सिस्टम के कारण बीते 24 घंटे में 29 जिलों में बारिश हुई। इनमें से 8 ऐसे जिले है, जहां 2 से 4 इंच या उससे ज्यादा पानी बरसा। तेज बारिश के कारण नदियों और बांधों में जलस्तर बढ़ने से माही बजाज, जवाई, कालीसिंध, सोमकमला और कोटा बैराज के गेट खोलकर पानी की निकासी की गई है।

पिछले 24 घंटे में अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जालोर, झालावाड़, झुंझुनूं, जोधपुर, करौली, कोटा, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर और बीकानेर में बारिश हुई।


CATEGORIES
Share This