रविवार का राशिफल


मेष – TEMPERANCE

प्रलोभनों से दूर रहें। केवल काम पर ध्यान लगाएं। जिन कामों में आप खुद को कमजोर समझते हैं, उनका अभ्यास करें। काम करने के तरीकों में बदलाव करना होगा। वक्त आपके लिए महत्वपूर्ण है, इसका इस्तेमाल ठीक से करें।

वृषभ – THE WORLD

अनेक प्रयत्नों के बाद भी काम की गति धीमी रहेगी। काम की क्वालिटी न बिगड़े, इस बात का ध्यान रखें। पुरानी गलतियों में सुधार करने से प्रगति होगी। मानसिक स्थिति में सुधार करना आपके लिए जरूरी होगा।

मिथुन – TEN OF PENTACLES

जो बातें आपको और परिवार को सुखी करेंगी, उन बातों पर ध्यान दें। परिवार के सभी लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने से सकारात्मकता रहेगी। सभी लोग मिलजुल कर रहने की कोशिश करेंगे। मित्रों के साथ नाराजगी रह सकती है।

कर्क – SIX OF CUPS

आपके द्वारा की गई मेहनत की वजह से सेहत सुधरेगी। इस कारण निर्णय सही तरीके से ले पाएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए ध्यान देना होगा। पैसों से संबंधित चिंता दूर होगी।

सिंह – FIVE OF CUPS

अधिकतर काम मन के विरुद्ध होने से तनाव होगा। जो बातें आपकी अपेक्षा के अनुसार हो रही हैं, केवर उन पर ध्यान देंगे तो बेहतर रहेगा। खुद को सकारात्मक बनाए रखें। भावनाओं से जुड़ी समस्या दूर करने के लिए मित्रों से मदद लेनी होगी।

कन्या – THE HIEROPHANT

परिवार के लोगों की जिम्मेदारी निभाने से रिश्ते सुधरेंगे। किसी बड़े निर्णय को पूरा करने के लिए परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। कठिन कामों की को धैर्य के साथ करें।

तुला – THREE OF SWORDS

अभी तक हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए काम पर फोकस बढ़ाना होगा। दूसरों के जीवन में बढ़ रही दखलंदाजी न दें। काम की गति धीमी होने से दिक्कतें बढ़ेंगी। सोच-समझकर काम करें

वृश्चिक – QUEEN OF SWORDS

मित्रों के काम आपको प्रेरणा देंगे। अपने काम गंभीरता से करें। व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। विचारों में स्पष्टता होने से कठिन निर्णय लेना आसान हो जाएगा।

धनु – FOUR OF PENTACLES

आपकी जरूरतें पूरी होंगी। भविष्य की चिंता छोड़कर वर्तमान पर ध्यान दें। वर्तमान में आप जैसी मेहनत करेंगे, वैसे ही फल भविष्य में मिलेंगे। दूसरों की बातों से अधिक अपनी मेहनत पर भरोसा रखना सीखें। जीवन को बेहतर बनाने का अवसर मिल सकता है।

मकर – FIVE OF WANDS

लोगों के साथ विवादों को तुरंत सुलझाएं। आपका कंफ्यूजन बढ़ सकता है। वक्त भी बर्बाद होगा। सभी अपने-अपने अनुभवों के अनुसार आपको सलाह देंगे, आपको सही बात समझकर उस पर काम करना होगा।

कुंभ – THE HIGH PRIESTESS

जीवन के हर एक पहलू का अवलोकन करके संतुलन बनाएं। व्यक्तिगत बातों को गोपनीय रखें। लोगों के विचार समझने में वक्त लगेगा। जिन समस्याओं के कारण मानसिक तकलीफ हो रही है, उनसे दूर न भागें, उन्हें समझें और हल करें।

मीन – KNIGHT OF CUPS

जिन कामों की जिम्मेदारी निभाने के लिए आप तैयार हैं, केवल उनको ही स्वीकार करें। लक्ष्य हासिल करने के लिए खुद के व्यवहार में सुधार करना होगा। लोगों के नकारात्मक विचारों की वजह से आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। जो लोग आपका विरोध करते हैं, उनके लिए जलन की भावना हो सकती है, लेकिन आपको इस भावना से बचना होगा।


CATEGORIES
Share This