लूट-डकैती करने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे


जोधपुर जीआरपी ने लूट और डकैती की 10 से ज्यादा वारदात करने वाले एक आरोपी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले लंबे समय से फरार था और धारदार हथियार लेकर रेलवे स्टेशन पर घूम रहा था। पुलिस के मुताबिक वह लूट की वारदात करने की फिराक में था।

जीआरपी पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना और जीआरपी सर्कल उप अधीक्षक गौतम कुमार जैन के निर्देश पर रेलवे स्टेशनों पर बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ​​​​जीआरपी थानाधिकारी महेश श्रीमाली के नेतृत्व मे रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में वारदात की रोकथाम व मादक पदार्थों व अवैध हथियार की धड़पकड़ का अभियान चलाया गया।

इसी तलाशी अभियान में जोधपुर रेलवे स्टेशन पर आरोपी दीपाराम पुत्र भूपाराम को गिरफ्तार किया गया। बाड़मेर में धोरीमन्ना के गेनाणियों का तला गांव निवासी आरोपी दीपाराम चाकू लेकर घूमता मिला


CATEGORIES
Share This