शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दिया झांसा










शेयर बाजार में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर ठग सूर्य प्रकाश और उसके साथी हर्ष कुमार गौड़ के खिलाफ कुड़ी हाउसिंग बोर्ड थाने में एक और मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि निवेश के नाम पर युवक के साथ 47 लाख रुपए की ठगी कर ली गई
ठगी का शिकार हुआ युवक बैंक में काम करता है। जान पहचान के नाम पर उसे शिकार बनाया गया। पीड़ित युवक जेठाराम ने बताया कि हर्ष कुमार गौड़ पुत्र महेश चंद्र गौड़ निवासी मदेरणा कॉलोनी उसके साथ पूर्व में एक बैंक में काम करता था।
साल 2021 में उसने शेयर बाजार में निवेश पर अच्छे प्रोफिट का झांसा दिया। हर्ष ने बताया कि उसके जीजा सूर्य प्रकाश भी अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। विश्वास में लेने के लिए उसने अपने घर पर उसके माता-पिता से भी मिलवाया। उनकी बातों में आकर निवेश के नाम पर अलग अलग समय पर कुल 47 लाख रुपए दिए
CATEGORIES Bikaner Superfast News

