Bikaner मौसम अपडेट, 7 दिनों तक बूंदाबांदी के संकेत ……










मानसून फिर से सक्रिय हाेने लगा है। जैसे मानसून की ट्रफ लाइन बीकानेर के ऊपर से गुजरी असर भी शुक्रवार काे दिखा। दिन में बादलाें ने आसमान काे घेर लिया। माैसम विभाग भी आने वाले सात दिनाें तक बादल और बूंदाबांदी के संकेत दे रहा है
शाम को परकाेटे साइड में कुछ जगह बूंदाबांदी हुई और देर शाम पूरे शहर में हल्की बारिश ने कुछ राहत दी है। बीते दाे दिनाें में पहले लूणकरणसर और श्रीडूंगरगढ़ में बरसने के बाद अब बारिश का विस्तार हाेता लग रहा है।
शहर में भी शुक्रवार काे बादल छा गए। दाेहपर में उमस भी चरम पर पहुंच गई थी। अब राहत मिलने के संकेत हैं। माैसम विभाग भी संकेत कर रहा है कि आने वाले एक सप्ताह में पूरे जिले में हलकी से मध्यम बारिश हाे सकती है। बादलों की आवाजाही रही इस कारण न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि पूगल और खाजूवाला क्षेत्र में अच्छी बारिश की खबर है। दाेपहर बाद वहां बारिश हुई जिससे किसानाें ने राहत महसूस की। इससे कुछ फसलाें काे अभी भी बारिश जीवनदान दे सकती है। आंकड़ाें में अब भी 15 प्रतिशत प्लस बारिश : भले ही पूरे जिले में बारिश ना हाेने से किसान निराश हाे लेकिन जुलाई की बारिश से आंकड़ा अब भी सुधरा हुआ है। 15 सितंबर तक बीकानेर में 238.5 एमएम बारिश हाेनी चाहिए थी जिसके बदले 275.4 एमएम हाे चुकी है। मानसून के विदा हाेने तक 285 एमएम बारिश हो जानी चाहिए। यानी काेटा पूरा हाेने में अब सिर्फ 4.6 एमएम बारिश की कमी है।

