रेलवे जीएम ने की कैरिज एवं वैगन कारखाना टीम को बीस हजार पारितोषिक की घोषणा….










- 15 सितम्बर । उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विजय शर्मा ने शुक्रवार को कैरिज एवं वैगन कारखाना, बीकानेर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने आईसीएफ बोगीशॉप, वैगन बोगी शॉप, सीटीआरबी, बॉडी शॉप इत्यादि के कार्यों को गहनता से परखा एवं किए जा रहे कार्यों को सराहा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
सहायक कार्मिक अधिकारी/कारखाना अनिल मोदी के अनुसार महाप्रबंधक ने कारखाना में नवीनीकृत सीटीआरबी सेक्शन एवं महिला कक्ष का उद्घाटन भी किया। तत्पश्चात् कारखाना अधिकारियों के साथ कार्य निष्पादन की समीक्षा की एवं कारखाना द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय एवं लक्ष्य से अधिक किए जा रहे कार्यों, उत्पादकता एवं गुणवत्ता, नवाचारों की भूरी-भूरी प्रशंसा की एवं इस के लिए कारखाना टीम को बीस हजार रुपए के पारितोषिक की घोषणा की।…
CATEGORIES Bikaner Superfast News

