हड़ताल के दौरान पेट्रोल पंप पर तैनात करनी पड़ी पुलिस


पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने हड़ताल 10 दिन के लिए स्थगित कर दी है। पेट्रोलियम डीलर्स की मांगों पर सरकार कमेटी बनाएगी जो 10 दिन में रिपोर्ट देगी। इससे पहले शुक्रवार सुबह से जयपुर में कुल 550 पंप बंद पड़े हैं। वहीं, 7 पंप खुले। इस दौरान लोग परेशान होते हुए खुले हुए पेट्रोल पंप पर पहुंचे। लोगों ने बताया- रास्ते में गाड़ी बंद हो गई तो पेट्रोल के लिए डब्बा लेकर घूम रहा हूं। कहीं पेट्रोल नहीं मिल रहा है। सरकार की गलती की सजा हम भुगत रहे हैं। पेट्रोल पंप पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस जवान की भी तैनाती की गई है। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के अलावा थानों की पुलिस भी लगातार पेट्रोल पंप पर तैनात हैं


CATEGORIES
Share This