सीकर में फार्मासिस्ट आज हड़ताल पर, मरीज परेशान










पदनाम परिवर्तन,वर्दी भत्ता देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आज सीकर के समस्त फार्मासिस्ट आज एक दिन के कार्य बहिष्कार पर हैं। जिले के सैकड़ों फार्मासिस्ट ने आज सीकर में एसके अस्पताल से लेकर जिला कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली। कलेक्ट्रेट के बाहर फार्मासिस्ट ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और चिकित्सा मंत्री प्रसादीलाल मीणा के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा। फार्मासिस्ट की हड़ताल के चलते आज मरीज भी परेशान रहे। तेज उमस के बीच मरीजों को दवाई लेने के लिए कई देर इंतजार करना पड़ा।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

