आज का राशिफल


मेष – NINE OF CUPS

काम करने का आसान तरीका ढूंढने की आवश्यकता है, जिससे कम खर्च और कम मेहनत में ज्यादा फायदा हो सके। इससे आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और नई जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाना संभव होगा। जब तक लोगों की परख ठीक से नहीं होती है, तब तक गोपनीय बातें या व्यक्तिगत जीवन से जुडी चर्चा न करें। सोच में सकारात्मकता बढ़ने से कठिन कामों की ओर ध्यान दिया जाएगा।

वृषभ – NINE OF PENTACLES

परिवार के लोगों के लिए किए गए प्रयत्न को सफलता मिलेगी। जो जिम्मेदारी आप पर बनी है, वह ठीक से निभाएंगे तो लोगों की नाराजगी दूर हो सकती है। कठिन कामों से संबंधित चर्चा सही तरीके से करें। परिवार का हर व्यक्ति आपका साथ देता हुआ नजर आएगा। डर को मन से निकाल कर नई ऊर्जा के साथ नए काम की शुरुआत करें

मिथुन – PAGE OF WANDS

परिस्थिति को देखने का नजरिया बदलें। तभी नई बातें आपको समझ आएंगी। जिन बातों को आप नकारात्मक तरीके से ले रहे हैं, उनमें बदलाव होगा। आप में बदलाव होने से नई बातों को स्वीकार करेंगे तो बेहतर रहेगा। अपने कर्तव्य निभाते समय आप अपनी बातों को महत्व देना सीखेंगे।

कर्क – SIX OF SWORDS

अपनी मर्जी के अनुसार जीवन में बदलाव करना आपके लिए संभव होगा। आपको केवल भावनात्मक रूप से खुद में बदलाव करने की आवश्यकता है। अचानक कोई बड़ी खरीदारी करने से बचना होगा। लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए धीरे-धीरे खुद में बदलाव करें। बड़ी जिम्मेदारी को स्वीकार करके पछतावा न हो, इस बात का खास ध्यान रखना होगा।
सिंह – THE FOOL

जीवन में आ रहे बदलाव पर भरोसा रखें, आगे बढ़ें। किसी भी व्यक्ति का साथ या मार्गदर्शन न होने से बार-बार अकेलापन महसूस होगा। मन में डर होने से हर एक बात को दोबारा परखकर ही आप आग बढ़ेंगे, इस कारण गलतियों को टाला जा सकता है। काम में खुद को पारंगत बनाना आपका लक्ष्य होना चाहिए।
कन्या – WHEEL OF FORTUNE

भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। आपको महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने पर ध्यान देना होगा। घर की सजावट में किया गया बदलाव आपकी सोच को बदलेगा। अपने आसपास का वातावरण सकारात्मक और साफ सुथरा रखें, मेडिटेशन करें। आज कोई महत्वपूर्ण अवसर मिल सकता है
तुला – NINE OF WANDS

पुराने अनुभव से मिली सीख का उपयोग करना जरूरी है। वर्ना रिश्ते निभाते समय एक जैसी गलतियां बार-बार हो सकती हैं। यदि कोई मित्र आपके करीब आने की कोशिश कर रहा है तो इस व्यक्ति के इरादों को समझने की कोशिश करें। लोगों के लिए बढ़ रही नकारात्मक सोच को बदलना जरूरी है।

वृश्चिक – QUEEN OF PENTACLES

कमाई और खर्च पर नियंत्रण बनाए रखें। संतुलन रखना आपके लिए आवश्यक है। जब तक वर्तमान की स्थिति ठीक नहीं होगी, तब तक भविष्य के बारे में ठीक से विचार करना आपके लिए कठिन रहेगा। जो अवसर आपको प्राप्त हुए हैं, उनमें सकारात्मकता ढूंढने की कोशिश करें। तभी आपकी सोच बदल सकती है।

धनु – TEN OF WANDS

परिणाम की चिंता करने से आपका तनाव बढ़ेगा। अपनी मेहनत पर विश्वास करना सीखें। आपका खुद के लिए बना नकारात्मक नजरिया बदलने की कोशिश करें। हर बार लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, ऐसा जरूरी नहीं है।

मकर – THE TOWER

कठिन कामों को नजरअंदाज करने से आपके लिए समस्या बढ़ेगी। यदि मानसिक थकान महसूस होती है तो खुद को थोड़ा आराम दें, लेकिन काम को रोकने की गलती न करें। गलत लोगों से अपेक्षा रखने से तकलीफें बढ़ती रहेंगी। जो लोग आपके लिए तकलीफ का कारण बनते हैं, उनसे दूरियां बनाएं।

कुंभ – KING OF PENTACLES

जिस लक्ष्य को आप हासिल करना चाहते हैं, उसके लिए खुद के विचारों को ठीक से समझना होगा। फिलहाल आपको एकांत का फायदा उठाना होगा, सही दिशा में योजना बनाएं। अधिकतर कामों में असफलता मिलेगी, जिससे विश्वास की कमी हो सकती है। सतर्कता रखनी होगी।
मीन – SIX OF WANDS

परिवार के लोगों को जो चिंता हो रही है, उसे समझने की कोशिश करें। अपनी जिद और स्वभाव में बढ़ रही कठोरता से रिश्ते में दरार आ सकती है। जीवन से जुड़ी हर एक बात में डिसिप्लिन बनाए रखें। कुछ काम कठिन नजर आएंगे, लेकिन बाद में आसान हो सकते हैं, इसलिए काम छोड़े नहीं।


CATEGORIES
Share This