अजमेर पहुंची भाजपा की परिवर्तन यात्रा


भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकल जा रही परिवर्तन यात्रा गुरुवार देर शाम अजमेर पहुंची। यात्रा में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फड़नवीस, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित कई नेता शामिल हुए। जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत भी किया गया। स्वागत के बाद यात्रा केसरगंज स्थित सभा स्थल पर पहुंची जहां भाजपा नेताओं की ओर से आम जनता को संबोधित किया। इस दौरान तेज बारिश का दौर भी शुरू हो गया।


CATEGORIES
Share This