शांतिभंग के आरोप में 11 ड्राइवर गिरफ्तार


कुंआ थाना पुलिस ने सवारियों को लेकर गाली गलौच कर झगड़ा करने वाले 11 ड्राइवरों को गिरफ्तार कर लिया है

कुंआ थानाधिकारी गोपालनाथ ने बताया की कुंआ क्षेत्र में सावरियों की बात को गिरफ्तार इको कार ड्राइवरों ने मिलकर बस को रोक लिया। इसके बाद उन्होंने मिलकर सैंडोला बस स्टैंड पर बस ड्राइवर के साथ लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया। मामले में ईश्वर पुत्र बापुलाल बामणिया निवासी बोरमाता ने 12 सितंबर को केस दर्ज करवाया था।

रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भूरालाल (19) पुत्र रमेश गोदा निवासी गुंदलारा, राजू (32) पुत्र लालजी डामोर निवासी कुंआ, सुखलाल (20) पुत्र सोहन पारगी निवासी धर्मापुरी, कांतिलाल (22) पुत्र भानजी भमात निवासी उदडिया, मुकेश (22) पुत्र मोहन बागडीया निवासी राठडी, केसरीमल (32) पुत्र गदजी भगोरा निवासी राठडी, महेश (22) पुत्र कांतिलाल गोदा निवासी गुंदलारा, सुखलाल (24) पुत्र पारसिंग रोत निवासी सलाखड़ी डूंगरसारण, रमेश (28) पुत्र मनजी डामोर मीणा निवासी धर्मपुर भचड़िया, हेमंत (24) पुत्र देवीलाल कटारा मीणा निवासी पलसाऊ को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


CATEGORIES
Share This