हॉस्पिटल में दंपती की दिनदहाड़े हत्या:बाइक पर आए थे 3 बदमाश


प्राइवेट हॉस्पिटल में दंपती की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। फाइनेंसर पति अपनी पत्नी के साथ चेकअप कराने के लिए वेटिंग हॉल में बैठा था। इतने में बाइक से 3 बदमाश आए और लाठी-चाकुओं से हमला कर दिया। पति को बचाने पत्नी सामने आई तो एक बदमाश ने चाकू से उसे उसका गला काट दिया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल पति को झालावाड़ रेफर किया गया। उसकी रास्ते में मौत हो गई। मामला झालावाड़ के भवानीमंडी का है।


CATEGORIES
Share This