पेयजल संकट को लेकर प्रदर्शन










करीब सात महीने से पेयजल संकट का सामना कर रहे लोगों ने सड़क पर जाम लगा कर विरोध प्रदर्शन किया।
करीब सात महीने से पेयजल संकट का सामना कर रहे लोगों ने सड़क पर जाम लगा कर विरोध प्रदर्शन किया। करौली जिला मुख्यालय पर वार्ड नंबर-31 बड़ी हटरिया क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन कर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। जाम की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और क्षेत्रीय पार्षद ने समझाइश कर जाम खुलवाया।
वार्ड नंबर 31 के विष्णु शर्मा, दीपचंद ने बताया की क्षेत्र में पिछले सात माह से पेयजल संकट बना हुआ है। क्षेत्र वासियों का आरोप है की अधिकतर समय 5 मिनट तक ही कम दबाव पर पेयजल की आपूर्ति होती है। जिसके चलते क्षेत्रवासियों को पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। 5 मिनट में भी बिना बूस्टर के पेयजल भरना मुश्किल होता है। क्षेत्र वासियों का आरोप है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिसके चलते क्षेत्र वासियों में रोष व्याप्त है।
पेयजल संकट के चलते मोहल्ले वासियों ने गुरुवार सुबह हिंडौन दरवाजा फूटाकोट वन-वे मार्ग पर ड्रम डालकर जाम लगा दिया। जिससे वन-वे मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई और वाहन चालकों तथा राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर शहर चौकी पुलिस और क्षेत्रीय पार्षद मौके पर पहुंचे तथा मोहल्लेवासियों से समझाइश की। समझाइश के बाद जाम खुलवाया जाम और यातायात सुचारू हुआ। इस दौरान क्षेत्रवासी राजेश, आचार्य वेद राधे, आशीष, पुष्पेंद्र, छींगा, मोहन लाल आदि मौजूद रहे

