लगातार दूसरे दिन दस बजे बंद हुए पेट्रोल पंप


दस बजने के साथ ही बीकानेर के सभी पेट्रोल पंप पर लंबी रस्सी खींच दी गई है। अब कोई भी वाहन इन पंप पर एंट्री नहीं ले सकेंगे। ये लगातार दूसरा दिन है जब सुबह दस बजे से शाम तक पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए हैं। अगर आज भी सरकार और पेट्रोलियम वितरकों की वार्ता में सहमति नहीं बनी तो शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी

देश के अन्य राज्यों की तुलना में राजस्थान में वेट ज्यादा होने के कारण कीमत में दस से बारह रुपए तक का अंतर है। इससे राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में पेट्रोल-डीजल दोनों कम बिकते हैं। वाहन चालक पड़ौसी राज्यों में जाकर डीजल व पेट्रोल की खरीद करते हैं। यहां तक कि सीमा से दो सौ किलोमीटर तक के वाहन चालक राजस्थान के बजाय पड़ौसी राज्य में जाने पर वहीं से खरीद करना पसन्द करवाते हैं। ये वाहन चालक उतना ही डीजल-पेट्रोल डलवाते हैं, जितने में पड़ौसी राज्य में पहुंच सके।


CATEGORIES
Share This