ड्रग माफिया के खात्मे को पुलिस ने बनाया प्लान










पुलिस अब चुनावी समय को ध्यान में रखते हुए ड्रग माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करेगी। इसके लिए पुलिस अधिकारियों को नशे की खेप बेचने वाले मुख्य सोर्स तक जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे माफिया को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। राजस्थान पुलिस के एडीजीपी आनंद श्रीवास्तव ने यह बात मीडिया से चर्चा में की।
श्रीवास्तव ने आज जोधपुर के पुलिस लाइन स्थित सरदार पटेल सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर कानून व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए और संभाग और कमिश्नरेट में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से ड्रग माफिया को लेकर पूछे सवाल पर कहा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पिछले साल के मुकाबले दोगुनी कार्रवाई की गई है। अब जो भी कार्रवाई की जाए उसके सोर्स तक जाने के विशेष निर्देश दिए गए हैं जिससे नशे की पूरी चैन को खत्म किया जा सके

