16 नेताओं और ब्यूरोक्रेट्स ने जॉइन की भाजपा










जयपुर- विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी लगातार अपना कुनबा बढ़ाने में लगी है। आज भी 16 नेताओ, ब्यूरोक्रेट्स और विभिन्न समाज के नेताओं ने बीजेपी जॉइन की
डूंगरगढ़ से तीन बार विधायक रहे किशना राम नाई की आज घर वापसी हुई। किशना राम नाई ने 2018 में टिकट नहीं मिलने पर बीजेपी छोड़ दी थी। उन्होंने चुनावों में माकपा के गिरधारीलाल महैया का समर्थन किया था।
वहीं भाजपा के टिकट पर भोपालगढ़ से 2013 में चुनाव लड़ चुके पूर्व विधायक नारायण राम बेड़ा भी आज बीजेपी में शामिल हुए।
इसके साथ ही आईपीएस पंकज चौधरी की पत्नी मुकुल चौधरी ने भी पार्टी जॉइन की। मुकुल चौधरी 2019 में बसपा से जोधपुर लोकसभा चुनाव से प्रत्याशी रही हैं। इनकी माताजी शशि दत्ता भैरों सिंह शेखवात सरकार में कानून एवं न्याय मंत्री रही।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

