फंदे से लटका मिला नाबालिग का शव


चौरासी थाना क्षेत्र के विकास नगर गांव में एक नाबालिग ने अपने ताऊ के घर में फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चौरासी थाना पुलिस के अनुसार विकास नगर गांव निवासी गेबीलाल भुज ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसका पोता विपुल (16) पुत्र दिनेश भुज ने मंगलवार रात को परिवार के साथ खाना खाया था। बुधवार सुबह जब परिजन उठे तो विपुल घर में नहीं था। उसकी तलाश की तो घर के पास में ताऊजी के घर में विपुल का शव फंदे से लटका हुआ मिला। विपुल के शव को लटका हुआ देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने विपुल को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक विपुल की मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी चौरासी थाना पुलिस को दी।


CATEGORIES
Share This