पांच महीने पहले कोटा आई नीट स्टूडेंट ने किया सुसाइड










कोटा में स्टूडेंट्स के सुसाइड थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां नीट तैयारी कर रही एक और छात्रा ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि छात्रा के पिता एक महीने से उससे बात नहीं कर रहे थे
घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे विद्याधर नगर थाना क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पलेक्स स्थित हॉस्टल की है। घटना के दौरान छात्रा के रूम का गेट खुला था। रूममेट ने उसे फंदे से झूलता देखा तो उसने शोर मचाया और दूसरे स्टूडेंट्स को जानकारी दी।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

