पुलिस ने रुपए लेकर शादी कराने वाले ठग पकड़े;


बाड़मेर पुलिस ने रुपयों के बदले शादी कराने वाली गैंग पकड़ी है। आरोपी पीड़ित को जयपुर बुलाकर शादी करवाते और रुपए ले लेते थे। इसके बाद वे पीड़ित को ऐसे ही अन्य ग्राहकों को लाने के लिए कहते। जब पीड़ित ऐसा करने से मना करता तो उसके साथ रह रही महिला भाग निकलती। इसके बाद शातिर अपराधी उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देते थे। मामला बाड़मेर के गिड़ा थाने के मलवा गांव का है।


CATEGORIES
Share This