गैस टैंकर में शराब तस्करी, 47 लाख की शराब पकड़ी


शराब तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाकर शराब की तस्करी कर रहे है। बाड़मेर और बालोतरा आबकारी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरा एलपीजी गैस टैंकर पकड़ा है। इसमें 650 कार्टन अवैध शराब बरामद की। जिसकी अनुमानित कीमत 47 लाख रुपए है। वहीं एक टैंकर ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब पंजाब के भटिंडा से गुजरात सप्लाई होने वाली थी। आबकारी टीम ने भारत माला रोड पटाऊ टोल प्लाजा पर कार्रवाई की है।


CATEGORIES
Share This