अजमेर में दीवार ढहने से दो मजदूर दबे










अजमेर के तोपदड़ा में निर्माणाधीन भवन की दीवार ढहने से दो मजदूर दब गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने मजदूरों को बाहर निकाला और जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। वहीं नगर निगम, सिविल डिफेंस की टीम भी पहुंची। नगर निगम की ओर से निर्माणकर्ता को फिलहाल निर्माण कार्य नहीं करने के लिए पाबंद किया गया है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

