पेट्रोल पंप की दो दिवसीय हड़ताल शुरू:सीकर में पेट्रोल पंप बने पार्किंग प्लेस, 3 किलोमीटर तक स्कूटी को पैदल घसीटा


राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा वेट वसूलने के विरोध में बुधवार से पेट्रोल पंप संचालकों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू हो चुकी है। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जिले के करीब 200 पेट्रोल पंप बंद है। पेट्रोल पंप पर बंद होने के चलते हैं आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

3 किलोमीटर तक स्कूटी को पैदल लेकर आए
सीकर निवासी सुशील कुमार सैनी ने बताया कि दासा की ढाणी फाटक के पास उनकी स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया। वह दासा की ढाणी फाटक के पास से करीब 3 किलोमीटर दूर सिहोटिया पेट्रोल पंप तक अपनी स्कूटी को घसीटकर लाए लेकिन उन्हें यहां भी पेट्रोल नहीं मिला। ऐसे में वह अपनी स्कूटी को अब पेट्रोल पंप पर खड़ी करके जा रहे हैं। शाम 6 बजे पेट्रोल मिलने के बाद ही वह स्कूटी को लेकर जाएंगे।


CATEGORIES
Share This