सस्ती कीमत पर फ्लैट दिलाने का झांसा देकर ठगी


सस्ती कीमत पर फ्लैट दिलाने का झांसा देकर तीन युवकों से लाखों रुपए की ठगी की गई। आरोपी ने खुद को मैनेजर बताकर रुपए लिए। फ्लैट का आवंटन नहीं मिलने पर रुपए मांगे तो धमकी दी। कहने लगे- तुम्हें जो करना है कर लो, हम पैसे नहीं देंगे

चिराना (झुंझुनूं) के रहने वाले रतन सिंह (45), प्रकाशचंद सैनी और राजेश कुमार ने सीकर के कोतवाली थाने में ठगी का मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि तीनों ने भास्कर मेगा मॉल, स्टेशन रोड सीकर स्थित महादेव अफॉर्डेबल, डीएलबी गोविंदम अफॉर्डेबल हाउसिंग में फ्लैट लेने के लिए अक्टूबर 2016 में आवेदन किया था।

आवेदन के लिए रतन सिंह ने संचालकों को 30 हजार रुपए का डीडी बना कर दिया था। इसी प्रकार प्रकाशचंद सैनी ने 2BHK फ्लैट के आवेदन के लिए 50 हजार का डीडी बनाकर भुगतान किया। वहीं राजेश सैनी ने भी डीडी के जरिए फ्लैट लेने के लिए भुगतान किया था


CATEGORIES
Share This