पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढाने का आरोपी पकड़ा:

धोखाधड़ी और जानलेवा हमला करने के मामले में डेढ़ महीने से फरार बदमाश को बनाड़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिछले महीने इसने पुलिस की एक टीम पर पिकअप चढ़कर जान से मारने का प्रयास भी किया था। पुलिस ने बनाड़ क्षेत्र से ही उसे पकड़ा है यह सीज की गाड़ियां उठाने का काम करता है।

पिछले महीने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चला कर जानलेवा हमला करने का आरोपी राजू उर्फ राजेश बनाड़ पुलिस की गिरफ्त में।
धोखाधड़ी और जानलेवा हमला करने के मामले में डेढ़ महीने से फरार बदमाश को बनाड़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिछले महीने इसने पुलिस की एक टीम पर पिकअप चढ़कर जान से मारने का प्रयास भी किया था। पुलिस ने बनाड़ क्षेत्र से ही उसे पकड़ा है यह सीज की गाड़ियां उठाने का काम करता है।

पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश पुत्र महादेवसिंह मीणा निवासी सांखू फोर्ट पुलिस थाना हमीरवास तह राजगढ़ जिला चुरू हाल सहायक उनि पुलिस थाना भादरा हनुमानगढ़ ने रिपोर्ट दी थी कि वह, उसके साथ योगेश और सीताराम कांस्टेबल एक मामले में आरोपी की तलाश में जोधपुर आए। वहां एक मामले में राजु उर्फ राजेश सिंह निवासी तुलसी चौराहा विनायक विहार कॉलोनी आरोपी है।

उन्होंने बनाड से मदद के लिए एक कांस्टेबल लेखराज को साथ लिया। इसके बाद आरोपी के घर पहुंचे तो फर्जीवाड़ा कर लाई गई गाड़ी और आरोपी दोनों ही मिल गए। पुलिस ने आरोपी को पड़कर गाड़ी में बैठाया लेकिन तभी उसके पिता और दो-तीन अन्य लोगों ने हमला कर बदमाश को छुड़ा लिया।

इसके बाद आरोपी राजेश पिकअप गाड़ी लेकर आया और पुलिस कर्मियों की टीम पर हमला कर दिया और वहां से फरार हो गया।

CATEGORIES
Share This