परिवार शोक मनाने बाहर गया, 1 करोड़ की चोरी:


पुलिस कमिश्नर रेट के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के कमला नेहरू नगर में एक मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर मकान के टॉयलेट का रोशनदान तोड़कर अंदर घुसे और यहां से लगभग 80-90 तोला सोना, 2 लाख रुपए और 3 किलो चांदी के आभूषण चुरा कर ले गए। घटना के सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी ली फिलहाल आसपास की जगह के फुटेज के आधार पर चोरी करने वालों की तलाश की जारी है।

थाने में दी रिपोर्ट में कमला नेहरू नगर सेक्टर डी निवासी राजेश पुत्र शिवलाल जांगिड़ ने बताया उनकी बड़ी माता का निधन होने के चलते सभी परिजन सुबह 7:00 बजे महामंदिर मकान में गए थे। घर वाले दोपहर बाद लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। मकान में टॉयलेट के रोशनदान की खिड़की भी टूटी हुई थी। अंदर पहुंचे तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था


CATEGORIES
Share This