वेट दर कम कराने के लिए हड़ताल:बुधवार से दो दिन बंद रहेंगे पेट्रोल पंप


पेट्रोल, डीजल पर वेट करने की मांग को लेकर कल से प्रदेश व्यापी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। ऐसे में ज्यादा खपत वाले वाहन चालकों, संचालकों को परेशानी हो सकती है।

टोंक पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध गोगिया ने बताया राजस्थान के पड़ोसी राज्य हरियाणा, उत्तरप्रदेश में वेट कम होने से वहां प्रति लीटर पेट्रोल करीब साढ़े दस रुपए और डीजल करीब साढ़े चार रुपए सस्ता हैं। ऐसे इन दोनों अन्य राज्यों में चलने वाले वाहन चालक वहां से ही अधिकतर अपनी गाड़ियों मे डीजल, पेट्रोल भरवाते है। इसके चलते टोंक समेत राजस्थान के डीजल, पेट्रोल पंप से वाहन चालक कम डीजल, पेट्रोल भरवाते है। इससे यहाँ के पेट्रोल पंपों से रेवेन्यू काफी कम हो गया है


CATEGORIES
Share This