कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे ठेका कर्मचारी










चिकित्सा विभाग में कार्यरत ठेका कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। प्रदेशस्तरीय आह्वान पर मंगलवार से बारां में भी चिकित्सा विभाग के ठेका कर्मचारी ओपीडी के दौरान कार्य बहिष्कार कर जिला अस्पताल के सामने धरने पर बैठ गए। इससे जिला अस्पताल की व्यवस्था भी गड़बड़ा गई। ऐसे में मरीजों को काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान व्यस्वथाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए अन्य कार्मिकों और ट्रेनिंग स्टूडेंट्स को लगाया गया।
चिकित्सा ठेका पकर्मचारी संघ के पदाधिकारी शशिकांत ने बताया कि कई कर्मचारी कई सालों से ठेके पर लगे हुए हैं। संवेदक कंपनी की ओर से कार्मिकों के वेतन के नाम पर 8 से 9 हजार रुपए तक का वेतन उठाया जा रहा है, लेकिन संवेदक कंपनी की ओर से कार्मिकों को महज 4 से 5 हजार रुपए ही वेतन दिया जा रहा है। इससे कार्मिकों को घर परिवार चलाना नामुमकिन है। कई बार कार्मिकों के वेतनमान बढ़ाकर 25 हजार रुपए करने और कार्मिकों को अनुभव के आधार पर स्थाई नियुक्ति देने, ठेका प्रथा समाप्त करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सरकार को अवगत करवा चुके हैं।

