दुकान अच्छी चलती थी, धमकी दी- बेटा जल्दी उड़ा देंगे:दिव्यांग दुकानदार ने आहत होकर किया सुसाइड










झुंझुनूं के गुढ़ा थाना इलाके में रिश्तेदारों से आहत एक दिव्यांग दुकानदार ने जहर खा लिया था। दुकानदार की 10 सितंबर को मौत हो गई थी। अब उसका एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें वह परिवार के 9 लोगों पर तंग करने का आरोप लगाता नजर आ रहा है।
गुढ़ा थाना एसएचओ हरिनारायण मीणा ने बताया कि थाना इलाके के सिंगनौर गांव के दिव्यांग दुकानदार मुकेश गुर्जर (24) पुत्र प्रभातीलाल गुर्जर की सीकर में 10 सितंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उसने 8 सितंबर को अपने घर सिंगनौर गांव में जहर खा लिया था। इसके बाद उसे गुढ़ागौड़जी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से सीकर रेफर किया था।
मामले में मुकेश के भाई महिपाल ने मर्ग दर्ज कराई थी। अब वीडियो सामने आया है। परिवार की ओर मामला दर्ज कराया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी।
करीब 2 मिनट के वीडियो में दुकानदार ने 9 रिश्तेदारों पर तंग करने का आरोप लगाया है।

