मंगलवार का राशिफल










मेष – NINE OF SWORDS
तनाव रहेगा। परिस्थितियों को ठीक से देखेंगे तो हर एक समस्या को हल कर पाएंगे। जिन लोगों की संगत में आप नकारात्मक बन रहे हैं, फिलहाल उन लोगों से दूरियां बनाए रखें। थकान के कारण चिड़चिड़ापन रहेगा
वृषभ – EIGHT OF WANDS
अपने काम को आसान तरीके से करने का रास्ता मिल सकता है। नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। परिवार की जिम्मेदारी सही तरीके से निभाएंगे, जिससे प्रसन्नता बनी रहेगी। पैसों से संबंधित चिंता दूर होगी
मिथुन – THE MAGICIAN
अपनी इच्छाशक्ति के बल पर योजनाओं पर काम कर पाएंगे। अहंकार से बचना होगा। जो बातें आपको बेहतर बनाती हैं, केवल उन पर ध्यान दें और खुद को सुधारें।
कर्क – THREE OF CUPS
गलत विचारों को दूर करके खुद में सुधार करें। गलत संगत से बचना होगा। क्रोध को नियंत्रित करने की कोशिश करें। स्वभाव की नकारात्मक बातों को सुधारने की कोशिश करें
सिंह – JUSTICE
काम के हिसाब से फल मिलेंगे। जिस बड़े लक्ष्य को पूरा करने की इच्छा है, उससे संबंधित रास्ता मिलेगा। आपके काम पर अंतिम परिणाम निर्भर करेगा। परिवार के साथ हो रहे विवादों को तुरंत सुलझाने की कोशिश करें
कन्या – THE MOON
काम से रूचि कम होने से काम की क्वालिटी पर समझौता करना पड़ सकता है। काम दोबारा करना पड़ सकता है। दूसरों के विचारों का असर आपके काम पर न हो, इस बात का ध्यान रखें। दस्तावेज से जुड़े हुए काम अधूरे न छोड़ें।
तुला – QUEEN OF WANDS
किसी भी व्यक्ति के लिए प्रतिशोध की भावना न रखें। जैसी आपकी सोच रहेगी, वैसे ही अनुभव मिलेंगे। अपनी नकारात्मकता के कारण किसी भी व्यक्ति के साथ गलत व्यवहार न हो, इस बात का ध्यान रखें। गलत जिद से बचना होगा।
वृश्चिक – THE TOWER
पुरानी गलती फिर से दोहराने की वजह से बड़ा नुकसान हो सकता है। गलत व्यक्ति पर विश्वास करने से मानसिक तकलीफ बढ़ेगी, साथ में आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। दूसरों की वजह से नकारात्मक न बनें।
धनु – KING OF SWORDS
आपकी कमजोरी की वजह से आप पर दबाव डाला जा सकता है। रिश्तों की परख सही तरीके से करें। किसी बाहरी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय परिवार या पैसों संबंधित बातों की चर्चा करने से बचें
मकर – JUDGEMENT
आध्यात्मिक सत्संग के कारण सकारात्मकता रहेगी। कामों में रुकावटें आ सकती हैं। जो बातें आपके नियंत्रण में नहीं हैं, उनका विचार छोड़कर खुद में लचीलापन लाने की कोशिश करें। पुरानी गलतियों की वजह से तकलीफें बढ़ेंगी। अभी आप इन बातों में किस प्रकार से बदलाव करते हैं, ये तय करना जरूरी है।
कुंभ – SIX OF PENTACLES
पैसों का उपयोग सही तरीके से करें। जीवन में संतुलन बनाए रखें। कुछ बातों में बदलाव होने में समय लगेगा। पुराने कामों को सही तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। कुछ लोगों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं, धैर्य से काम लेना होगा।
मीन – KNIGHT OF PENTACLES
परिवार के कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपना स्वभाव सुधारना होगा। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करें। दूसरों के विचारों का असर आप के निर्णय पर न हो, इस बात का ध्यान रखें

