जयपुर-जोधपुर के बीच RPL का फाइनल मुकाबला:एक्ट्रेस सोनम बाजवा और सिंगर मीका सिंह ने किया परफॉर्म


जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में अब से कुछ ही देर बाद जयपुर और जोधपुर के बीच राजस्थान प्रीमियर लीग का फाइनल मैच शुरू हो गया है। इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम बाजवा और सिंगर मीका सिंह के साथ ही किंग यूनाइटेड डांस ग्रुप ने लाइव परफॉर्मेंस दी। इस दौरान राजस्थान प्रीमियर लीग के ब्रांड एंबेसडर कपिल देव भी मैदान में मौजूद रहे।

विजेता टीम को 1 करोड़ प्राइज मनी मिलेगी
राजस्थान प्रीमियर लीग इस बार 6 टीमें शामिल हुई। इस दौरान जोधपुर सनराइजर्स, जयपुर इंडियंस, उदयपुर लेकसिटी वॉरियर्स, जांबाज कोटा चैलेंजर, शेखावटी सोल्जर्स सीकर और भीलवाड़ा बुल्स के बीच अब तक 18 मैच खेले गए हैं। जबकि आज जोधपुर और जयपुर के बीच 19वां मैच खेला जाएगा। इसमें विजेता होने पर टीम को 1 करोड़ और उपविजेता टीम को 50 लाख रुपए प्राइज मनी दी जाएगी।


CATEGORIES
Share This